लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका विस्फोट: सरकारी विभाग का खुलासा, सात आत्मघाती हमलावरों ने दिया था घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: April 22, 2019 16:22 IST

श्रीलंका में रविवार(20 अप्रैल) को गिरजाघरों तथा पांच सितारा होटलों में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमलों सहित आठ बम धमाकों में कम से कम 290 लोगों की जान चली गई हैं

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस दल के कोलंबो उत्तरी उपगर ओरुगोदावट्टा में एक घर पर छापे मारने पहुंचने पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था।श्रीलंका में रविवार को गिरजाघरों तथा पांच सितारा होटलों में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमलों सहित आठ बम धमाकों में कम से कम 290 लोगों की जान चली गई हैं और करीब 500 लोग घायल हुए हैं।

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर किए गए सिलसिलेवार बम धमाकों को सात आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया था। सरकारी विश्लेषक विभाग ने सोमवार को यह दावा किया।

‘संडे टाइम्स’ ने सरकारी विश्लेषक विभाग के हवाले से कहा, ‘‘ शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड, किंग्सबरी होटलों और सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में किए गए विस्फोट आत्मघाती हमले थे।’’ इन छह हमलों के कुछ घंटों बाद कोलंबो में एक और विस्फोट हुआ था।

वहीं पुलिस दल के कोलंबो उत्तरी उपगर ओरुगोदावट्टा में एक घर पर छापे मारने पहुंचने पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। इस आठवें धमाके में तीन पुलिस कर्मी भी मारे गए थे। विभाग ने कहा, ‘‘ कुल सात आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया।’’

गौरतलब है कि श्रीलंका में रविवार को गिरजाघरों तथा पांच सितारा होटलों में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमलों सहित आठ बम धमाकों में कम से कम 290 लोगों की जान चली गई हैं और करीब 500 लोग घायल हुए हैं। हमलों की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने इस सिलसिले में 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस बीच आई मीडिया खबरों के अनुसार एनटीजे (नेशनल तोहिद जमात) के अहम गिरजाघरों पर फिदायीन हमले करने की योजना बनाने की जानकारी मिली थी। एनटीजे श्रीलंका का कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है। 

 

टॅग्स :श्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल