लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: 10 दिन पहले मिला था अलर्ट, भारतीय दूतावास भी था चरमपंथियों के निशाने पर

By विकास कुमार | Updated: April 21, 2019 19:14 IST

एएफपी के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस को 10 दिन पहले ही बम धमाकों का इनपुट मिल गया था लेकिन इसके बावजूद हमलों को नहीं रोका जा सका. रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि देश के प्रमुख चर्चों और इंडियन एम्बेसी पर चरमपंथी हमला हो सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका पुलिस चीफ पूजुथ जयसुंद्रा ने 11 अप्रैल को सीनियर अधिकारियों को हमले को लेकर अलर्ट किया था. एनजीटी श्रीलंका का एक कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है जो पिछले साल बुद्ध की मूर्तियों को तोड़ कर चर्चा में आया था.

श्रीलंका आज कई सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल उठा. ईस्टर के मौके पर लोग चर्चों में प्राथना के लिए जुटे थे. तीन चर्च और उतने ही होटल सहित कुल 8 धमाके हुए हैं.

अभी तक कुल 207 लोग मारे गए हैं और 500 से ज्यादा घायल हुए हैं. श्रीलंका की सरकार ने भी कहा है कि इन हमलों का इनपुट खुफिया एजेंसियों के पास था लेकिन इससे पहले की हमले को रोका जाता ब्लास्ट हो गए. 

एएफपी के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस को 10 दिन पहले ही बम धमाकों का इनपुट मिल गया था लेकिन इसके बावजूद हमलों को नहीं रोका जा सका.

रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि देश के प्रमुख चर्चों और इंडियन एम्बेसी पर चरमपंथी हमला हो सकता है. 

श्रीलंका पुलिस चीफ पूजुथ जयसुंद्रा ने 11 अप्रैल को सीनियर अधिकारियों को हमले को लेकर अलर्ट किया था. 

जयसुंद्रा ने लिखा था कि 'विदेशी खुफिया विभाग ने जानकारी दी है कि एनटीजी (नैशनल तोहिथ जमात) नाम का संगठन सुसाइड हमलों की तैयारी कर रहा है.

एनजीटी श्रीलंका का एक कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है जो पिछले साल बुद्ध की मूर्तियों को तोड़ कर चर्चा में आया था. 

हमले की जिम्मेवारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है. इस मामले में अभी तक 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. सरकार का कहना है कि ज्यादातर हमले आत्मघाती थे. 

पीएम मोदी ने इस मौके पर दुःख जताते हुए श्रीलंका के पीएम और राष्ट्रपति से बात की है और उन्हें हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है. 

टॅग्स :श्री लंकाआतंकी हमलानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला