लाइव न्यूज़ :

नेपाली संसद के निचले सदन को भंग करने के मुद्दे पर चर्चा के लिए अध्यक्ष ने बुलाई बैठक

By भाषा | Updated: June 11, 2021 18:52 IST

Open in App

काठमांडू, 11 जून नेपाली संसद की भंग कर दी गई प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने निचले सदन को भंग करने से संबंधित मुद्दों और देश में मौजूद राजनीतिक संकट के समाधान पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई।

‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के अनुसार अग्नि प्रसाद सापकोटा द्वारा आहूत बैठक में ज्यादातर वरिष्ठ नेता मौजूद थे तथा इस दौरान मौजूदा राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने पर चर्चा की गई। संसद भवन में हुई बैठक में प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को भी बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे।

खबर के अनुसार, ओली के सत्ताधारी दल सीपीएन-यूएमएल के असंतुष्ट नेता झालानाथ खनल और माधव नेपाल, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा, जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव और बाबूराम भट्टाराई बैठक में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ओली के सुझाव पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा 21 मई को सदन भंग करने के बाद अध्यक्ष ने सदन के पूर्व अध्यक्षों तथा अन्य संवैधानिक विशेषज्ञों के साथ कई दौर की वार्ताएं की हैं। ओली 13 मई को विश्वासमत हासिल नहीं कर पाए थे और अभी वह अल्पमत की सरकार चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला