लाइव न्यूज़ :

चार यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 12:10 IST

Open in App

केप केनावेरल (अमेरिका), 17 नवंबर (एपी) स्पेसएक्स का नया कैप्सूल चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर सोमवार रात में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। ये अंतरिक्ष यात्री बसंत के मौसम तक यहीं रहेंगे।

ड्रैगन कैप्सूल ने नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और 27 घंटे की यात्रा के बाद यह सोमवार रात को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में सफलतापूर्वक पहुंच गया।

ड्रैगन कैप्सूल के कमांडर माइक हॉप्किन्स ने जब अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद यात्री केट रूबिन्स से पहली बार रेडियो के जरिए संपर्क साधा तो रूबिन्स ने कहा, ‘‘वाह, कितनी प्यारी आवाज सुनने को मिली। हम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

यह स्पेसएक्स का दूसरा अंतरिक्ष मिशन है लेकिन पहली बार एलन मस्क की कंपनी ने पूरे छह महीने के लिए यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा है। इससे पहले का मिशन दो महीने का था।

इन नए यात्रियों में कमांडर माइक हॉप्किन्स और उनके चालक दल के सदस्य विक्टर ग्लोवर (जो अंतरिक्ष स्टेशन पर पूरे छह महीने बिताने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री होंगे), शैनन वॉकर और जापानी अंतरिक्ष यात्री सोइची नोगुची शामिल हैं।

इस ‘ड्रैगन’ कैप्सूल यान को इसके चालक दल के सदस्यों ने 2020 में दुनियाभर में आई चुनौतियों को देखते हुए ‘रेसिलियंस' नाम दिया है। अंतरिक्षयात्रियों ने सोमवार को लोगों को कैप्सूल के भीतर के दृश्यों को भी दिखाया। उन्होंने टचस्क्रीन कंट्रोल और यहां सामान रखने वाले क्षेत्रों को दिखाया।

स्पेसएक्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी एलन मस्क को रविवार को इसके प्रक्षेपण से अलग ही रहना पड़ा। उन्होंने एक ट्वीट में बताया था कि उनके कोरोना वायरस से ‘संक्रमित होने की आशंका है।’

इस प्रक्षेपण से अमेरिका और अंतरिक्ष स्टेशन के बीच चालक दल के सदस्यों के बारी-बारी से आने जाने की लंबी श्रृंखला की शुरुआत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल