लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में चोटी फतह कर वापस उतर रहा दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही लापता

By भाषा | Updated: July 20, 2021 15:08 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 20 जुलाई (एपी) दक्षिण कोरिया के एक प्रसिद्ध पर्वतारोही, पाकिस्तान स्थित एक पर्वत चोटी पर चढ़ाई करने के बाद खराब मौसम के कारण खाई में गिर गया जिसके बाद से वह लापता है। एक पर्वतारोहण अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान अल्पाइन क्लब के सचिव कर्रार हैदरी ने बताया कि रविवार को, उत्तरी काराकोरम पर्वत श्रृंखला में 8,047 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ‘ब्रॉड पीक’ चोटी पर चढ़ने के बाद किम होंग बिन नीचे उतर रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए। इस चोटी पर चढ़ने के साथ ही 57 वर्षीय किम, विश्व की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का कीर्तिमान बना चुके थे।

ऐसा करने वाले वह विश्व के पहले दिव्यांग व्यक्ति हैं। वर्ष 1991 में अलास्का में चढ़ाई के दौरान वह ‘फ्रॉस्टबाईट’ का शिकार हो गए थे और उन्हें अपनी सभी अंगुलियां गंवानी पड़ी थीं। हैदरी के अनुसार, रविवार को अन्य पर्वतारोहियों के साथ चोटी से उतरने के दौरान किम फिसल गए और पर्वत से चीन की तरफ गिर गए। अधिकारी ने कहा, “इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है।”

उन्होंने कहा कि बचाव कार्य की योजना बनाई जा रही है। किम, माउंट एवरेस्ट और के-2 जैसी पर्वत चोटियों को भी फतह कर चुके हैं। हैदरी ने बताया कि विकलांगता कभी किम के हौसलों के आगे बाधक नहीं बनी।

उन्होंने कहा कि किम के साथ चढ़ाई करने वाले अन्य पर्वतारोही सुरक्षित हैं। हैदरी ने कहा कि इस्लामाबाद में दक्षिण कोरियाई दूतावास भी तलाशी अभियान की योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना