लाइव न्यूज़ :

भारत की मदद के लिए चिकित्सकीय सामग्री भेजेगा दक्षिण कोरिया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 11:34 IST

Open in App

सियोल, 28 अप्रैल (एपी) दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह भारत की मदद के लिए ऑक्सीजन संकेंद्रक, कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल होने वाली किट और अन्य चिकित्सकीय सामग्री की आपूर्ति करेगा। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से प्रसार के लिहाज से भारत सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारी यून ताएहो ने बुधवार को कहा कि सरकार ने भारत से दक्षिण कोरिया के नागरिकों को वापस लाने के लिए कुछ उड़ानों की अनुमति दी है।

उन्होंने बताया कि भारत से लौटने वाले नागरिकों को तीन बार संक्रमण की जांच करानी होगी और उन्हें पृथक-वास में रहना होगा।

यून ने हालांकि दक्षिण कोरिया की तरफ से कितनी राहत सामग्री भेजी जायेगी, इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि वह भारत को जरूरी मात्रा में चिकित्सकीय सामान की आपूर्ति पर ‘‘विचार’’ कर रहा है।

इससे पहले बुधवार को दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 775 नए मामले सामने आये जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,20,673 हो गयी है और संक्रमण से 1,821 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना