लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीकी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति जुमा का जेल की सजा टालने का अनुरोध ठुकराया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:01 IST

Open in App

ईस्टकोर्ट (दक्षिण अफ्रीका), नौ जुलाई (एपी) दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने मौजूदा जेल की सजा को टालने का अनुरोध किया था।

जुमा की 15 महीनों की जेल की सजा बृहस्पतिवार को शुरू हुई है और शुक्रवार को पीटरमारिट्जबर्ग हाई कोर्ट द्वारा जेल की सजा टालने के उनके अनुरोध को खारिज किये जाने के बाद उन्हें सलाखों के पीछे ही रहना होगा।

जुमा की एक और याचिका फिलहाल देश की शीर्ष संवैधानिक अदालत में सुनवाई के लिये लंबित है और इस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।

जुमा के 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहने के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराने का आदेश एक अदालत ने उन्हें दिया था। अदालत के आदेश का पालन नहीं करने पर वह फिलहाल ईस्टकोर्ट सुधार गृह में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?