लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना वायरस से दो दिन के नवजात की मौत, फेफड़ों में थी दिक्कत

By भाषा | Updated: May 21, 2020 09:23 IST

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से संक्रमित दो दिन के नवजात की मौत हो गई है जो देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है। देश में एक जून से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में प्रस्तावित रियायतों के मद्देनजर संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से संक्रमित दो दिन के नवजात की मौत हो गई है जो देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है।देश में एक जून से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में प्रस्तावित रियायतों के मद्देनजर संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से संक्रमित दो दिन के नवजात की मौत हो गई है जो देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है। देश में एक जून से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में प्रस्तावित रियायतों के मद्देनजर संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 25 और लोगों की मौत के साथ मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 339 हो गई जबकि संक्रमितों की संख्या 18,003 पर पहुंच गई है। अभी तक इस बीमारी से कुल 8,950 लोग उबर चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मिजे ने बुधवार को कहा, ‘‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कोविड-19 से एक नवजात बच्चे की मौत हो गई है। संक्रमण से नवजात की मौत का यह पहला मामला है। इस बच्चे का जन्म दो दिन पहले हुआ था और वह समय पूर्व जन्मा था।’’ उन्होंने बताया, ‘‘बच्चे के फेफड़ों में दिक्कत थी जिसके चलते उसे जन्म के तुरंत बाद वेंटीलेटर पर रखा गया।’’

उन्होंने बताया कि इस बच्चे की मां पहले संक्रमित पाई गई थी। मिजे ने बताया कि पिछले 24 घंटों में इस संक्रामक रोग से जान गंवाने वाले लोगों में एक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी भी शामिल है। मिजे ने पहले कहा था कि दक्षिण अफ्रीका लॉकडाउन में ढील देने के मापदंड पर खरा नहीं उतरता है। लेकिन बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी के बीच संभावना जताई जा रही है कि देश में अर्थव्यवस्था को चरमराने से बचाने के लिए एक जून से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में ढील दी जाएगी। सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से एक जून से खोला जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल