लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका ने भारत से प्राप्त ‘एस्ट्राजेनेका’ टीकों की बिक्री की पुष्टि की

By भाषा | Updated: March 22, 2021 08:59 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 22 मार्च दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने भारत के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से प्राप्त कोविड-19 रोधी टीके ‘एस्ट्राजेनेका’ की 10 लाख खुराक बेचने की पुष्टि की है। यह खेप उसे पिछले महीने मिली थी।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ टीके के सीमित प्रभाव होने की बात सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने इसे अपने स्वास्थ्य कर्मियों को लगाने की योजना फिलहाल स्थगित कर दी और अब इसे 14 अफ्रीकी देशों को बेच दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका ने हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक अन्य टीका लगाने का विकल्प चुना है, हालांकि देश में टीकों के वितरण में देरी के बीच तीन-चरण के निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रम की धीमी दर को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘ पिछले कुछ सप्ताह में, विभाग को यह सुनिश्चित करना पड़ा कि अफ्रीकी संघ (एयू) टीका अधिग्रहण टीम द्वारा टीका लेने वाले जिन देशों की पहचान की गई है, उनके पास नियामकों की अनुमति, परमिट और लाइसेंस हो।’’

मखिजे ने पुष्टि की कि पिछले सप्ताह सोमवार तक स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण खरीद राशि मिल गई थी। हालांकि यह राशि कितनी है, इसकी उन्होंने जानकारी नहीं दी।

मंत्री ने कहा, ‘‘ एयू और दक्षिण अफ्रीकी दलों ने फिर यह सुनिश्चित किया कि टीकों को भेजे जाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।’’

दक्षिण अफ्रीका में ‘एस्ट्राजेनेका’ के टीकों के इस्तेमाल को ऐसे समय में रोका गया है, जब इसको लगाने के बाद रक्त के थक्के जमने के कुछ मामले सामने आने की खबरें आ रही हैं।

एयू के नौ सदस्य देशों के लिए टीके की पहली खेप रविवार को रवाना की गई। अन्य पांच देशों को आने वाले सप्ताह में टीके भेजे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?