दक्षिण अफ्रीका : गांधी के करीबी सहयोगी के रंगभेद विरोधी अभियान को समर्पित किताब का विमोचन

By भाषा | Updated: May 7, 2021 09:37 IST2021-05-07T09:37:32+5:302021-05-07T09:37:32+5:30

South Africa: A book dedicated to the anti-apartheid campaign of Gandhi's close aide | दक्षिण अफ्रीका : गांधी के करीबी सहयोगी के रंगभेद विरोधी अभियान को समर्पित किताब का विमोचन

दक्षिण अफ्रीका : गांधी के करीबी सहयोगी के रंगभेद विरोधी अभियान को समर्पित किताब का विमोचन

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, सात मई दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी थम्बी नायडू और उनके परिवार की चार पीढ़ियों के सन् 1900 की शुरुआत से ही रंगभेद के खिलाफ चलाए अभियान के बारे में जानकारी देती एक किताब का यहां विमोचन किया गया।

‘थम्बी नायडू एंड फैमिली : स्ट्रगल फॉर ए नॉन रेसियल साउथ अफ्रीका’ नाम की किताब में रंगभेद मुक्त दक्षिण अफ्रीका के लिए संघर्ष की नायडू परिवार की चार पीढ़ियों की कहानी को संजोया गया है।

नायडू को अकसर गांधी का ‘लेफ्टिनेंट’ भी कहा जाता है।

नायडू के पोते प्रेमा नायडू ने किताब के विमोचन के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में अहिंसक प्रतिरोध आंदोलन के दिनों में मेरे दादा महात्मा गांधी से अधिक बार जेल गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दादा ही उस समय भेदभावपूर्ण कानूनों के खिलाफ गांधी की अगुवाई वाले आंदोलन में कामकाजी वर्ग को साथ लेकर आए थे। यहां तक कि गांधी ने खुद बाद में थम्बी नायडू को दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह अभियान के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण शख्सियत में से एक माना था।’’

उन्होंने बताया कि वर्ष 1889 में मॉरिशस से 14 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका आए नायडू ने अपने पूरे परिवार में दमनकारी भेदभाव का विरोध करने का जुनून पैदा किया।

प्रेमा ने याद किया कि कैसे पूरे परिवार ने नेल्सन मंडेला और कई अन्य की मदद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: South Africa: A book dedicated to the anti-apartheid campaign of Gandhi's close aide

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे