सॉदबी ने ईस्ट इंडिया कंपनी की चित्रकारियों की बड़ी नीलामी की योजना बनायी

By भाषा | Published: August 31, 2021 10:24 PM2021-08-31T22:24:56+5:302021-08-31T22:24:56+5:30

Sotheby's plans big auction of East India Company's paintings | सॉदबी ने ईस्ट इंडिया कंपनी की चित्रकारियों की बड़ी नीलामी की योजना बनायी

सॉदबी ने ईस्ट इंडिया कंपनी की चित्रकारियों की बड़ी नीलामी की योजना बनायी

अंतरराष्ट्रीय नीलामीकर्ता कंपनी सॉदबी ‘कंपनी स्कूल की चित्रकारियों’ की अपनी तरह की पहली नीलामी का आयोजन करेगी, जिसमें 18वीं और 19 वीं सदी में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सेवा में रखे गये भारतीय चित्रकारों द्वारा बनायी गयी चित्रकारियां नीलाम की जाएंगी। ‘ इन ए इंडियन गार्डन : द कार्टलन रोशेल कलेक्शन ऑफ कंपनी स्कूल पेंटिंग्स’ नामक यह नीलामी कार्यक्रम भारत में औपनिवेशक शासन के प्रारंभिक वर्षों के दौरान की चित्रकारियों की नीलामी की जाएगी। इसमें जीव-जंतुओं से लेकर स्थापत्य तक के, विज्ञान से लेकर कला तक के चित्र हैं। सॉदबी न्यूयार्क, हांगकांग और लंदन में प्रदर्शनियां लगाएगा, जिसका समापन 27 अक्टूबर को होगा। नीलामी में ये कलाकृतियां अमेरिकी संग्राहक एवं कला व्यापारी कार्लटन सी रोशेल जूनियर द्वारा पेश की जा रही हैं, जिन्होंने सॉदबी में अपने करियर के 18 साल गुजारे एवं 1988 में वहां भारतीय एवं दक्षिणपूर्व एशियाई कला विभाग की स्थापना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sotheby's plans big auction of East India Company's paintings

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे