लाइव न्यूज़ :

Solar Storm: धरती से आज टकरा सकता है बड़ा सौर तूफान, 20 लाख किमी प्रतिघंटे की स्पीड से बढ़ रहा है आगे

By विनीत कुमार | Updated: January 25, 2021 16:18 IST

सौर तूफान धरती के लिए खतरनाक नहीं हैं लेकिन आज की तकनीक की दुनिया में इसका बड़ा प्रभावा नजर आ सकता है। टीवी ब्रॉडकास्ट प्रसारण, इंटरनेट आदि में दिक्कत आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज से करीब 14 करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी तय सौर तूफान पहुंचा धरती के करीबवैज्ञानिकों के अनुसार 25 जनवरी को धरती से सौर तूफान के टकराने की आशंकासूरज के दक्षिणी गोलार्ध में बड़े विस्फोट के बाद सौर तूफान का असर दिखेगा धरती पर

सूरज से करीब 14 करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके आज रहा सौर तूफान आज धरती से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है और उत्तरी ध्रुव में अद्भुत घटना का नजारा देखने को मिल सकता है। 

इस दौरान पूरा आकाश हरे और नीली रोशनी से रंगा नजर आएगा। धरती की ओर से आ रहे इस सौर तूफान की गति 600 किमी प्रतिसेकेंड मापी गई है। इस तूफान को G-1 स्टॉर्म कहा जा रहा है।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसे सौर तूफान धरती के लिए चिंता का कारण नहीं हैं। हालांकि, कई बार इसका असर टीवी ब्रॉडकास्ट प्रसारण, इंटरनेट    या रेडियो कम्यूनिकेशन पर पड़ सकता है। सेटेलाइट संचालन में भी इससे समस्या आ सकती है।

सूरज के दक्षिणी गोलार्ध में विस्फोट से उठा सौर तूफान

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार सूरज की कोर के अंदर मैग्नेटिक फिलामेंट बनने के कारण सूरज के दक्षिणी गोलार्ध में ये विस्फोट हुए हैं। ऐसा 2 जनवरी को हुआ था। इसी के कारण ये सौर तूफान खड़ा हुआ और अब इसका असर धरती पर दिखेगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान के साथ आ रहे सोलर पार्टिकल जब धरती के वायुमंडल से टकराते हैं तो ऑरोरा (Aurora, उत्तरी या दक्षिणी लाइट्स) के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।

इसके असर की बात करें तो सोलर विंड की वजह से धरती का बाहरी वायुमंडल गर्माने की आशंका रहती है, जिससे संचार माध्यमों पर धरती पर असर पड़ सकता है। पावर लाइन्स में भी करंट तेज हो सकता है जिससे ट्रांसफॉर्मर उड़ सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर ऐसा कम ही होता है। 

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद