लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के विभिन्न हिस्से में बर्फबारी : कई उड़ानें रद्द, यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:24 IST

Open in App

डलास (अमेरिका), 15 फरवरी (एपी) अमेरिका में रविवार को देश के बड़े हिस्से में बर्फबारी हुई और बर्फ की चादर बिछ गई, जिसके बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गयी और वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

दक्षिण में टेक्सास के गल्फ कोस्ट तक बर्फबारी हुई।

‘नेशनल वेदर सर्विस’ के मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मार्क चेनार्ड ने कहा, ‘‘आम तौर पर सुदूर दक्षिण में लोग इस तरह की सर्द हवा का सामना नहीं करते हैं।’’

इस सर्द तूफान की वजह से ह्यूस्टन में अधिकारियों ने लोगों को बिजली की आपूर्ति ठप होने, रास्ता बाधित होने समेत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है जैसा कि श्रेणी-5 के चक्रवात के समय होता है। वहीं, ह्यूस्टन क्षेत्र में रविवार को बारिश के बाद तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया।

चेनार्ड ने बताया कि सोमवार को दक्षिणी मैदानी इलाकों में 12 इंच तक बर्फबारी की आशंका है। अमेरिका का बड़ा हिस्सा अभी सर्द मौसम से प्रभावित है लेकिन दक्षिण तक ऐसी स्थिति का बनना लगभग दुर्लभ ही है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने राज्य के सभी 254 काउंटी के लिए ‘आपदा’ की चेतावनी जारी की। उन्होंने शनिवार को कहा था, ‘‘टेक्सास बेहद खतरनाक सर्द तूफान का सामना कर रहा है।’’

वहीं, रविवार रात में राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में टेक्सास में आपात स्थिति की घोषणा की और राज्य को संघीय सरकार की मदद मुहैया कराने का आदेश दिया।

डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 760 से ज्यादा उड़ानों का परिचालन रद्द कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा