लाइव न्यूज़ :

होंडुरास की जेल में झड़प, 36 कैदियों की मौत, पुलिस के 1,200 जवान तैनात

By भाषा | Updated: December 23, 2019 15:26 IST

राष्ट्रीय अंत: संस्थागत सुरक्षा बल ‘फूसीना’ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जोस कोएलो ने बताया कि तेगुसिगल्पा के उत्तर में स्थित अल पोरवेनिर जेल में हुई झड़प में हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए। इससे पहले, शुक्रवार रात तेला शहर की जेल में गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें 18 लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए थे। यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है।राष्ट्रपति जुआन ओरलैंडों हेरनांदेज ने मंगलवार को सेना और पुलिस को देश की सभी 27 जेलों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का निर्देश दिया था।

मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की एक जेल में सप्ताहांत में कैदियों के बीच झड़प होने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। रविवार दोपहर, अल पोरवेनिर जेल में हुई झड़प में एक गिरोह के 18 सदस्य मारे गए।

राष्ट्रीय अंत: संस्थागत सुरक्षा बल ‘फूसीना’ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जोस कोएलो ने बताया कि तेगुसिगल्पा के उत्तर में स्थित अल पोरवेनिर जेल में हुई झड़प में हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए। इससे पहले, शुक्रवार रात तेला शहर की जेल में गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें 18 लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए थे।

यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है। कैदियों के बीच झड़प की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति जुआन ओरलैंडों हेरनांदेज ने मंगलवार को सेना और पुलिस को देश की सभी 27 जेलों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का निर्देश दिया था।

इन जेलों में करीब 21,000 कैदी रखे गये हैं। सुरक्षा बलों ने कहा कि उच्च जोखिम वाले 18 जेलों में वह सेना और पुलिस के 1,200 जवानों को तैनात कर रहे हैं। गत 14 दिसंबर को एमएस-13 गिरोह के पांच सदस्यों की साथी कैदियों ने हत्या कर दी थी। यह घटना ला तोलवा में उच्च सुरक्षा वाली जेल में हुई थी। इसी घटना के बाद हेरनांदेज ने कार्रवाई की घोषणा की थी। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

ज़रा हटकेएक दूजे के दिल में अपना घर बनाना है?, हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद-प्रिया सेठ करेंगे शादी

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा