लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में इस्लामिक नेता को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:57 IST

Open in App

क्वेटा, 21 मई (एपी) पाकिस्तान में शुक्रवार को एक इस्लामिक राजनीतिक पार्टी के नेता के वाहन के निकट किए गए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस और एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दक्षिणी-पश्चिमी बलूचिस्तान के चमन कस्बे में हुए हमले के पीछे किसका हाथ है।

स्थानीय पुलिस प्रमुख अब्दुल बशीर ने कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के एक धड़े के नेता अब्दुल कादिर फलस्तीन के लोगों के समर्थन में आयोजित एक रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बलूचिस्तान में प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने ट्वीट करके इस हमले की निंदा की। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान में जगह-जगह लोग इजराइल का विरोध कर रहे हैं।पाकिस्तान दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसका इजराइल से राजनयिक संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'