लाइव न्यूज़ :

स्कॉटलैंड में ओमीक्रोन के छह मामले, ब्रिटेन में कुल मामले बढ़कर 11 हुए

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:17 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 29 नवंबर स्कॉटलैंड में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के छह मामले सामने आये हैं जिससे ब्रिटेन में इसके कुल मामले बढ़कर 11 हो गए हैं। इससे पहले ब्रिटेन में ओमीक्रोन के तीन मामले सामने आये थे, जबकि दो मामलों का पता सोमवार को लंदन में चला।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा कि लंदन के कैमडेन और वैंड्सवर्थ क्षेत्रों में सामने आये दो मामलों में दक्षिणी अफ्रीका की यात्रा से संबंध हैं।

इससे पहले स्कॉटलैंड सरकार ने कहा था कि चार मामले लनार्कशायर में और दो ग्रेटर ग्लासगो और क्लाइड क्षेत्र में सामने आये हैं। ब्रिटेन में सामने आये सभी मामलों में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से संबंध है। हालांकि स्कॉटलैंड में सामने आये मामलों में संक्रमितों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है और संभव है कि उन्हें इसका संक्रमण समुदाय में ही हुआ हो।

स्कॉटलैंड के उप प्रथम मंत्री जॉन स्वीनी ने कहा, ‘‘कुछ मामलों में, हम जानते हैं कि उनमें कोई यात्रा इतिहास शामिल नहीं है। तो इससे हमें पता चलता है कि वायरस के इस विशेष स्वरूप का कुछ सामुदायिक संचरण होना संभव है।’’

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि क्या इस नये स्वरूप के खिलाफ और भी कड़े सामाजिक दूरी के मानदंडों की आवश्यकता है जिसके संभावित रूप से अत्यधिक संक्रामक होने की आशंका है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वर्तमान टीकों के प्रति इसकी प्रतिक्रिया का अभी पता लगाया जाना बाकी है।

स्कॉटलैंड के स्वास्थ्य मंत्री हमजा यूसुफ ने कहा, ‘‘नये स्वरूप से संक्रमित पाये गए छह लोगों के लिए यह चिंताजनक समय होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्कॉटलैंड का स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू करेगा। इससे वायरस की उत्पत्ति के साथ ही हाल के हफ्तों में संक्रमितों के संपर्क में आने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति का पता लगाने में मदद मिलेगी।’’

ओमीक्रोन स्वरूप के तेजी से फैलने और टीके की सुरक्षा को आंशिक रूप से कम करने की आशंका है। इसकी पहचान सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में की गई थी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओमीक्रोन को ‘‘चिंता वाला स्वरूप’’ घोषित कर दिया था।

ओमीक्रोन का सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पता चला था और इसके मामले बाद में ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इज़राइल और हांगकांग सहित दुनियाभर के देशों में सामने आये थे। ब्रिटेन ने दक्षिणी अफ्रीका के दस देशों को ब्रिटेन की यात्रा प्रतिबंध ‘‘लाल सूची’’ में जोड़ा है और मंगलवार से ब्रिटेन आने वाले सभी विदेशी यात्रियों को पीसीआर जांच कराने की आवश्यकता होगी।

भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया के तहत अपने अंतरराष्ट्रीय यात्रा मानदंडों को कड़ा कर दिया है। भारत ने ब्रिटेन सहित पूरे यूरोप को ‘‘जोखिम वाली’’ सूची में रखा है। नये स्वरूप के खिलाफ कार्रवाई के तहत हवाई अड्डे पर अतिरिक्त स्क्रीनिंग और स्व-पृथकवास जरूरी है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में अनिवार्य रूप से मास्क लगाने को लेकर योजना बनाई है जिसे इस सप्ताह संसद के समक्ष रखा जाएगा।

इस बीच, ब्रिटेन के टीका सलाहकार निकाय ने कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर डोज योजना का विस्तार करके इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को शामिल करने का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल