लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाई अड्डे पर स्थिति 'अविश्वसनीय रूप से अस्थिर': ब्लिंकन

By भाषा | Updated: August 22, 2021 22:08 IST

Open in App

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को काबुल हवाईअड्डे की स्थिति को ‘‘अविश्वसनीय रूप से अस्थिर’’ बताया, जहां हजारों विदेशी और अफगान नागरिक अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़ने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं।तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था। अमेरिकी सैनिकों को इस महीने अफगानिस्तान से वापल लौटना था। लेकिन इससे दो सप्ताह पहले ही तालिबान ने पूरे देश को अपने कब्जे में लिया। विद्रोहियों ने देश भर में धावा बोलकर कुछ ही दिनों में सभी प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया। उनके सामने अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षित अफगान सुरक्षा बलों ने हथियार डाल दिये।तालिबान के नए शासन से बचने और अमेरिका सहित विभिन्न देशों में शरण लेने के लिए हजारों अफगान व विदेशी नागरिक देश छोड़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप काबुल हवाई अड्डे पर पूरी तरह अराजकता का माहौल है और कथित तौर पर सात और लोगों की मौतें हुई है।ब्लिंकन ने फॉक्स न्यूज को दिये साक्षात्कार में बताया, “हवाईअड्डे के बाहर प्रवेश बिंदुओं पर भीड़ जमा हो गई है। यह अविश्वसनीय रूप से अस्थिर स्थिति है। हमने आहत लोगों की दर्दनाक तस्वीरें देखी हैं। और यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."