लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया में दवाइयों और जरूरी सामानों की किल्लत

By भाषा | Updated: April 2, 2021 08:36 IST

Open in App

मॉस्को, दो अप्रैल (एपी) उत्तर कोरिया में रूस के दूतवास ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर देश दवाइयों और जरूरी वस्तुओं की घोर कमी का सामना कर रहा है।

उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसके यहां संक्रमण के मामले नहीं हैं और उसने संक्रमण से बचाव के प्रयासों के तहत अपनी सीमाओं को बंद किया हुआ है। राजनयिक और विदेशी नागरिक लगातार देश छोड़ कर जा रहे हैं।

मार्च के महीने में संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों ने कथित तौर पर देश छोड़ दिया था। दोनों विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए काम करते थे।

रूसी दूतावास ने बृहस्पतिवार को फेसबुक में कहा कि 18 मार्च को उत्तर कोरिया छोड़ने वाले 38 विदेशी नागरिकों ने चीन से लगते सीमाई शहर डानडोंग में दो सप्ताह का पृथक-वास पूरा किया, साथ ही कहा कि विदेशियों को ‘‘निकाला’’ जाना जारी रहेगा।

दूतावास ने कहा, ‘‘कोरियाई राजधानी से जाने वालों के बारे में समझा जा सकता है। हर कोई पाबंदियों को नहीं सह सकता, जो अप्रत्याशित तौर पर बहुत कठोर हैं। दवाइयों सहित जरूरी सामानों की घोर कमी है और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में भी दिक्कतें आ रही हैं।’’

दूतावास ने साथ ही कहा कि प्योंगयांग में 290 से कम विदेशी नागरिक बचें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका