लाइव न्यूज़ :

शोम्बी शार्प भारत में संयुक्त राष्ट्र के ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ नियुक्त

By भाषा | Updated: November 16, 2021 12:31 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 16 नवंबर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका के शोम्बी शार्प को भारत में विश्व निकाय का ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के अनुसार, शार्प ‘‘ 25 वर्ष से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं.... यह अनुभव उन्हें इस नियुक्ति में काम आएगा।’’

उन्होंने हाल में आर्मेनिया में संयुक्त राष्ट्र के ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मेजबान सरकार की मंजूरी के साथ अमेरिका के शोम्बी शार्प को भारत में संयुक्त राष्ट्र का ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समूह ने ट्वीट किया, ‘‘ इस दशक में वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए, हम आपके और आपके दल के साथ काम करने को उत्साहित हैं। भारत ‘लोगों के लिए ग्रह के लिए’ (फॉर पीपल फॉर प्लैनेट) अभियान का एक महत्वपूर्ण भागीदार है।’’

शार्प (52) ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) में कई प्रमुख पदों पर सेवाएं दी हैं। वह आर्मेनिया में ‘रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव’, जॉर्जिया में ‘डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव’, लेबनान में ‘डिप्टी कंट्री डायरेक्टर’, यूएनडीपी यूरोप तथा कॉमनवेल्थ रूसी संघ में स्वतंत्र देशों के लिए ‘क्षेत्रीय एचआईवी/एड्स प्रैक्टिस टीम लीडर’, न्यूयॉर्क में पश्चिमी बाल्कन के लिए कार्यक्रम प्रबंधक और रूसी संघ में ‘सहायक रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव’ रहे हैं।

शार्प ने सोमवार को भारत पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ आज नए घर दिल्ली (भारत) पहुंचकर उत्साहित हूं। अपने जन्मदिन पर यह जानकार और खुश हूं कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती भी है, जिसे बाल दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।’’

संयुक्त राष्ट्र के बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने से पहले, शार्प ने जिम्बाब्वे में अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन ‘केयर इंटरनेशनल’ के साथ भी काम किया।

महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर हमारे संयुक्त राष्ट्र दलों के काम का नेतृत्व करते हैं, जिसमें सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को बेहतर तरीके से हासिल करने के साथ ही राष्ट्रीय कोविड-19 प्रतिक्रिया योजनाओं के लिए हमारा निरंतर समर्थन शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!