लाइव न्यूज़ :

प्रिंस एंड्रू के खिलाफ यौन शोषण के मामले की समीक्षा हो रही : लंदन पुलिस प्रमुख

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:29 IST

Open in App

लंदन, 12 अगस्त (एपी) लंदन के पुलिस प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रिंस एंड्रू के खिलाफ यौन शोषण के मामले में समीक्षा चल रही है।

उनके खिलाफ अमेरिका की संघीय अदालत में वर्जीनिया रॉबर्ट्स गिफ्रे नाम की एक महिला ने जबरन यौन संबंध बनाने का मामला दायर किया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस आयुक्त क्रेसिडा डिक ने कहा कि लंदन पुलिस अभियोजकों के साथ मिलकर काम कर रही है और मामले की दो बार पहले ही समीक्षा की जा चुकी है।

डिक ने ब्रिटिश रेडियो स्टेशन एलबीसी से कहा, ‘‘मैंने अपनी टीम से मामले को एक बार और देखने को कहा है।’’

गिफ्रे ने अपने मामले में आरोप लगाया है कि जब 2001 में वह 17 वर्ष की थी तो उस समय प्रिंस ने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए थे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के चार बच्चों में से 61 वर्षीय एंड्रू तीसरे नंबर के हैं और वह आरोपों से बार-बार इनकार करते रहे हैं।

गिफ्रे ने आरोप लगाया है कि सेक्स तस्कर जेफरी एपस्टीन ने उन्हें प्रिंस के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने कहा है कि उनके साथ प्रिंस ने लंदन, न्यूयॉर्क और यूएस वर्जिन द्वीपसमूह क्षेत्र में संबंध बनाए, जबकि वह जानते थे एपस्टीन ने उनकी तस्करी की है।

यौन शोषण और सेक्स तस्करी के आरोपी अमेरिकी अरबपति एपस्टीन ने 2019 में न्यूयॉर्क में जेल में आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया