लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में एक ट्रेन के पटरी से उतरने और दूसरी ट्रेन के उससे टकराने से कई लोग घायल

By भाषा | Updated: November 1, 2021 08:45 IST

Open in App

लंदन, एक नवंबर (एपी) ब्रिटेन के दक्षिणी शहर सैलिसबरी में एक ट्रेन के पटरी से उतरने और अन्य एक ट्रेन के उससे टकराने से कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेटवर्क रेल ने बताया कि लंदन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 70 मील (113 किलोमीटर) की दूरी पर सैलिसबरी स्टेशन के पास पहुंचते ही ‘‘किसी वस्तु से टकराने’’ से एक यात्री ट्रेन के पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरने से इलाके के सभी सिग्नल ठप पड़ गए, जिस कारण एक अन्य ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन से टकरा गई।

नेटवर्क रेल ने कहा, ‘‘कई लोगों के घायल होने की खबर है और आपात सेवाएं मौके पर मौजूद हैं।’’ ब्रिटेन की परिवहन पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। पुलिस ने कहा कि ‘‘कई लोग घायल हुए हैं’’, लेकिन उसने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

‘डोरसेट और विल्टशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस’ ने कहा कि दमकल विभाग की करीब 50 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने ट्वीट किया कि घटना की जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला