लाइव न्यूज़ :

ताइवान: पहाड़ से टकराकर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सर्वोच्च सैन्य अधिकारी समेत सात की मौत

By भाषा | Updated: January 2, 2020 23:47 IST

चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मिंग (62) और उनका दल हमेशा की तरह पूर्वोत्तर में स्थित इलान काउंटी में सैनिकों से मिलने जा रहा था। सरकार ने कहा है सर्वोच्च सैन्य अधिकारी मिंग का निधन होने के कारण सभी सैन्य इकाइयों में तीन दिन तक ध्वज आधा झुका रहेगा।

Open in App

ताइवान में नए राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव से कुछ दिन पहले गुरुवार को एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार ताइवान के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी की मौत हो गई।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ताइपे के निकट पहाड़ों से ब्लैक हॉक हेलीकाप्टर टकरा गया जिसमें सवार चीफ ऑफ जनरल स्टाफ शेन यी मिंग के अलावा सात अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गयी। मृतकों में तीन मेजर जनरल अधिकारी भी शामिल हैं।

चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मिंग (62) और उनका दल हमेशा की तरह पूर्वोत्तर में स्थित इलान काउंटी में सैनिकों से मिलने जा रहा था। सरकार ने कहा है सर्वोच्च सैन्य अधिकारी मिंग का निधन होने के कारण सभी सैन्य इकाइयों में तीन दिन तक ध्वज आधा झुका रहेगा।

राष्ट्रपति साई इंग वेन के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार की सभी गतिविधियां तीन दिन तक स्थगित कर दी हैं। सत्ताधारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने भी तीन दिन तक चुनाव प्रचार स्थगित कर दिया है।

साई ने दुर्घटना से संबंधित एक ब्रीफिंग में कहा, “आज के दिन हम सभी गहरे दुख में हैं क्योंकि हमारे कई उच्च स्तरीय सैन्य अधिकारियों की आधिकारिक सेवा के दौरान मृत्यु हो गई।”

उन्होंने कहा, “मैंने इस समय रक्षा मंत्री से सैन्य मनोबल बनाए रखने को कहा है जिससे हमारे देश की स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

गौरतलब है कि ताइवान में अमेरिका से खरीदे गए ब्लैक हॉक हेलीकाप्टर हाल के कई वर्षों में कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। मंत्रालय ने पूर्वोत्तर ताइवान में दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए सैनिकों को रवाना कर दिया है।

मंत्रालय ने बाद में कहा कि दुर्घटना में बचे हुए लोगों को पहाड़ी रास्तों से ही उपचार के लिए ले जाया जाएगा क्योंकि खराब मौसम के कारण हवाई मार्ग से उन्हें निकालना संभव नहीं है।

टॅग्स :चीनलोकमत हिंदी समाचारहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा