लाइव न्यूज़ :

न्याय विभाग में महत्वपूर्ण पद पर भारतीय-अमेरिकी वनिता गुप्ता के मनोनयन को लेकर बंटा सीनेट का पैनल

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 मार्च अमेरिका की एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के पद पर भारतीय-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के मामले लड़ने वाली वकील वनिता गुप्ता के मनोनयन को लेकर सीनेट की न्याय समिति दो धड़े में बंट गई है तथा पक्ष एवं विपक्ष दोनों में बराबर वोट पड़े हैं। गुप्ता के मनोनयन का रिपब्लिक पार्टी विरोध कर रही है।

गुप्ता के मनोनयन पर बृहस्पतिवार को सीनेट की समिति में हुए मतदान में पक्ष और विपक्ष में 11-11 वोट पड़े। सीनेट में बहुमत के नेता डेमोक्रेट चक स्कमर अब सीनेट में एक प्रस्ताव रखकर गुप्ता के मनोनयन पर वोट की मांग कर सकते हैं।

अगर गुप्ता के मनोनयन को सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो वह देश की पहली अश्वेत और सिविल अधिकार अधिवक्ता होंगी जो विधि विभाग के शीर्ष तीन पदों में से एक पर काबिज होंगी। गौरतलब है कि 100 से ज्यादा संगठनों ने 46 वर्षीय गुप्ता के मनोनयन को मंजूरी देने के लिए सीनेट से अनुरोध किया है।

गुप्ता के मनोनयन पर 11-11 के मतदान के बाद सीनेट की न्याय समिति ने कहा कि प्रावधान 27 के तहत नेता स्कमर अब गुप्ता की नियुक्ति पर मुहर के लिए सीनेट में प्रस्ताव रख सकते हैं।

समिति में मतदान से पहले रिपब्लिक पार्टी के सभी सदस्यों ने सीनेटर डर्बिन को पत्र लिखकर गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी से पहले दूसरी सुनवाई की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?