लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरबः 269678 मुसलमानों को मक्का में प्रवेश करने से रोका, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 23:09 IST

Saudi Arabia: सरकार ने कहा है कि पिछले साल की भीषण गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या अनधिकृत रूप से आने वाले लोगों की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभीड़भाड़ के लिए अनधिकृत यात्रियों को दोषी ठहराती है।2,69,678 मुसलमानों को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया है।हजयात्रा से जुड़ी 400 कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

मक्काःसऊदी अरब ने वार्षिक हज यात्रा के लिए बिना अनुमति वाले 2,69,000 से अधिक लोगों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकार हज में भीड़भाड़ के लिए अनधिकृत यात्रियों को दोषी ठहराती है। सरकार ने कहा है कि पिछले साल की भीषण गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या अनधिकृत रूप से आने वाले लोगों की थी।

आधिकारिक तौर पर मक्का में वर्तमान में लगभग 14 लाख मुसलमान पहुंच चुके हैं, और आने वाले दिनों में और भी अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। बिना अनुमति के हज करने वाले किसी भी व्यक्ति को 5,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना और निर्वासन जैसे अन्य दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

मक्का में प्रेसवार्ता में अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने बिना अनुमति वाले 2,69,678 मुसलमानों को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया है। नियमों के अनुसार, केवल वैध अनुमति वाले लोगों को ही हजयात्रा करने की अनुमति है, भले ही वे साल भर से शहर में रह रहे हों। अधिकारियों ने हज नियमों का उल्लंघन करने के लिए 23,000 से अधिक सऊदी निवासियों पर जुर्माना लगाया है और हजयात्रा से जुड़ी 400 कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

टॅग्स :हजसऊदी अरबUAEदुबईमुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा