लाइव न्यूज़ :

खशोगी हत्याकांड में सऊदी अरब की जांच में विश्वसनीयता और जवाबदेही का अभाव: अमेरिका

By भाषा | Updated: January 5, 2019 17:30 IST

अधिकारी ने पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर पत्रकारों से कहा, "वह पत्रकार जमाल खशोगी का मामला उठाएंगे और सऊदी नेतृत्व पर इस हफ्ते के आरंभ में शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया में जवाबदेही और विश्वसनीयता बरतने का दबाव बनाएंगे।"

Open in App

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी अरब द्वारा पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की जांच और उससे निपटने के मामले में अब भी पूर्ण विश्वसनीयता और जवाबदेही का अभाव है।

अधिकारी ने कहा कि विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अगले सप्ताह मध्यपूर्व के आठ देशों की यात्रा के दौरान रियाद दौरे पर खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी अरब पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।

अधिकारी ने पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर पत्रकारों से कहा, "वह पत्रकार जमाल खशोगी का मामला उठाएंगे और सऊदी नेतृत्व पर इस हफ्ते के आरंभ में शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया में जवाबदेही और विश्वसनीयता बरतने का दबाव बनाएंगे।" 

अधिकारी ने कहा, हमें नहीं लगता सऊदी अरब की ओर से शुरू की गई अब तक की कानूनी प्रक्रिया में किसी तरह की जवाबदेही और विश्वसनीयता है। 

गौरतलब है कि बीते साल दो अक्टूबर को सऊदी अरब के करीबी से आलोचक बने वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार खशोगी की तुर्की में सऊदी दूतावास में हत्या कर दी गई थी, जिसके लिये अमेरिका समेत कई देशों ने सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया था। 

टॅग्स :जमाल खशोगीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?