लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे नवाज शरीफ और मरियम नवाज, कोर्ट ने दी 25 जुलाई के बाद की तारीख

By भाषा | Updated: July 17, 2018 18:09 IST

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं और 68 वर्षीय शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल - एन) चुनाव के मद्देनजर उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद लगाकर बैठी थी। 

Open in App

सज्जाद हुसैन 

इस्लामाबाद , 17 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ , उनकी बेटी और दामाद की अपीलों पर सुनवाई जुलाई के अंतिम हफ्ते तक के लिए टाल दी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए जाने के खिलाफ अपील की है। 

इसके साथ ही चुनाव से पहले जेल से बाहर आने और अपनी पार्टी के अभियान में जान फूंकने की उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। 

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं और 68 वर्षीय शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल - एन) चुनाव के मद्देनजर उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद लगाकर बैठी थी। 

शरीफ , उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर ने कल इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एवनफिल्ड भ्रष्टाचार मामले में फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी। 

न्यायमूर्ति मोहसीन अख्तर कयानी और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब की दो सदस्यीय पीठ ने उनकी अपीलों पर सुनवाई की थी और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को नोटिस जारी किए थे। साथ ही मामले के रिकॉर्ड पेश करने का भी आदेश दिया था। 

पीठ ने मामले पर सुनवाई जुलाई के अंतिम हफ्ते तक के लिए टाल दी। इसका मतलब है कि सुनवाई 25 जुलाई के बाद होगी। 

अदालत ने अपीलों पर फैसला होने तक मामले में दोषसिद्धि को निलंबित करने से भी इनकार कर दिया। 

इससे पहले , शरीफ के करीबी पीएमएल - एन के नेता परवेज राशिद ने अदालत से कहा था कि वह इन अपीलों पर बिना समय गंवाए फैसला लें। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानमरियम नवाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा