लाइव न्यूज़ :

रूसी, उत्तर कोरियाई हैकरों ने टीका कार्य को निशाना बनाया : माइक्रोसॉफ्ट

By भाषा | Updated: November 13, 2020 22:26 IST

Open in App

बोस्टन, 13 नवंबर (एपी) माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि इसने पाया है कि राज्य समर्थित रूसी और उत्तर कोरियाई हैकरों ने अग्रणी दवा कंपनियों तथा टीका अनुसंधानकर्ताओं के बहुमूल्य डेटा को चुराने के प्रयास किए हैं।

इसने शुक्रवार को एक ब्लॉग में कहा कि हाल के महीनों में किए गए ज्यादातर हमले विफल रहे।

प्रौद्योगिकी कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने हमले सफल हुए या ये हमले कितने गंभीर थे।

अमेरिका सरकार ने आपराधिक आरोपों की घोषणा करते हुए जुलाई में कहा था कि चीन के राज्य समर्थित हैकर टीका निर्माताओं को निशाना बनाते रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि हैकरों ने जिन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया, उनमें से ज्यादातर कनाडा, फ्रांस, भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में कोविड-19 संबंधी टीका और दवा अनुसंधान के कार्य से सीधे जुड़े हैं।

कंपनी ने राज्य समर्थित एक हैकर समूह की पहचान ‘फैंसी बीयर’ के रूप में की है जिन्हें रूसी सैन्य एजेंट बताया जा रहा है। दो अन्य की पहचान उत्तर कोरिया के ‘लैजारुस ग्रुप’ और ‘सेरियम’ के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा