लाइव न्यूज़ :

Russia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025: द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ?, पीएम मोदी को न्योता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 19:35 IST

Russia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025: रूस ने इस साल की विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे Russia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025: जनवरी 1945 में, सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया था। Russia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025: 22वें रूस-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। Russia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025: लगभग पांच वर्षों में देश की उनकी पहली यात्रा थी।

Russia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025:रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ मई को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने यह जानकारी दी। रूस को प्रधानमंत्री मोदी के नौ मई की परेड के लिए आने की उम्मीद है। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने रुदेंको के हवाले से कहा कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और यात्रा की योजना बनाई जा रही है। रूस ने इस साल की विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

जनवरी 1945 में, सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया था। नौ मई को ‘कमांडर-इन-चीफ’ ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण से जुड़े अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, जिसके साथ ही युद्ध समाप्त हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच वर्षों में देश की उनकी पहली यात्रा थी।

उस दौरान वह 22वें रूस-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था। पिछले अक्टूबर में मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के शहर कजान का दौरा किया था।

पिछली यात्रा के दौरान, मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। पुतिन ने पहले ही भारत आने के लिए मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, पुतिन की यात्रा की तारीखों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

जनवरी में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को अपने बधाई संदेश में पुतिन ने कहा कि रूस-भारत संबंध ‘‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’’ पर आधारित हैं। पुतिन और मोदी नियमित संपर्क बनाए रखते हैं, हर दो महीने में एक बार टेलीफोन पर बातचीत करते हैं। दोनों नेता खासकर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान भी मिलते हैं।

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिननरेंद्र मोदीMoscow
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा