लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रुकवायेंगे जंग! यूक्रेन ने शांति वार्ता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, स्विट्ज़रलैंड में होगा शिखर सम्मेलन, तारीख तय नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 27, 2024 16:11 IST

ज़ेलेंस्की के शीर्ष सलाहकार ने कहा है कि यूक्रेन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शांति वार्ता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। स्विट्ज़रलैंड शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए सहमत हो गया है, जिसमें कई विश्व नेता भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को अब 700 से भी ज्यादा दिन हो गए हैंइस जंग का बुरा असर पूरी दुनिया पर पड़ा हैयूक्रेन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शांति वार्ता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को अब 700 से भी ज्यादा दिन हो गए हैं। इस जंग का बुरा असर पूरी दुनिया पर पड़ा है लेकिन इसे रोकने के लिए किए जाने वाले तमाम प्रयास अब तक सफल नहीं हुए हैं। इस बीच ये खबर आई है कि यूक्रेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शांति वार्ता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर ज़ेलेंस्की के शीर्ष सलाहकार ने कहा है कि यूक्रेन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शांति वार्ता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। स्विट्ज़रलैंड शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए सहमत हो गया है, जिसमें कई विश्व नेता भाग लेंगे। हालांकि ये बैठक कब और स्विट्ज़रलैंड में कहां होगी इसके बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी तक कोई स्थान या तारीख निर्धारित नहीं की गई है। 

इस बीच रूसी सैन्य परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस हादसे में जान गंवाने वाले 77 सैनिकों को शवों को रूस ने यूक्रेन को लौटा दिया है। लेकिन इस हादसे के बाद इस तरह के आदान-प्रदान के भविष्य पर संदेह पैदा हो गया है। मॉस्को और कीव के बीच उस विमान को लेकर नए आरोप लग रहे हैं जिसके बारे में रूस का कहना है कि उसे बेलगोरोड के सीमावर्ती क्षेत्र में यूक्रेनी सेना ने मार गिराया था। इस विमान में 65 यूक्रेनी युद्ध कैदी मारे गए थे। इन कैदियों को अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था।

रूसी राज्य मीडिया ने कहा है कि सैन्य विमान से ब्लैक बॉक्स को विश्लेषण के लिए मास्को में एक विशेष प्रयोगशाला में पहुंचाया गया है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दुर्घटना पर पूर्ण स्पष्टता का आह्वान करते हुए रूस पर यूक्रेनी कैदियों के जीवन के साथ खेलने का आरोप लगाया है।

रूस के हवाई हमले अब भी जारी हैं। हाल ही में रूस के कब्जे वाले शहर दोनेत्स्क के बाहरी इलाके में एक बाजार में यूक्रेन की गोलाबारी में कम से कम 27 लोग मारे गए थे। दोनेत्स्क यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में से एक है जिस पर रूस ने युद्ध शुरू के कुछ महीनों के बाद 2022 में कब्जा कर लिया था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादशी जिनपिंगचीनव्लादिमीर पुतिनयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा