लाइव न्यूज़ :

Breaking News: रूस के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की हुई मौत, 20 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2022 15:01 IST

इस पर बोलते हुए उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने कहा है कि ‘‘पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं। लोग घायल भी हुए हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा है कि हमलावरों ने खुद को भी गोली मार ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य रूस के इजेव्स्क के एक स्कूल में गोलीबारी होने की खबर सामने आई है।यह गोलीबारी तब हुई है जब रूस यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है। इस हमले में छह लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए है।

मॉस्को: मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात हमलावर क्षेत्र की राजधानी इझेवस्क स्थित एक स्कूल में घुसा, उसने एक सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद कुछ बच्चों की हत्या कर दी।

उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर ने क्या कहा 

मामले में बोलते हुए ब्रेचालोव ने कहा, ‘‘पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं। लोग घायल भी हुए हैं।’’ जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। आपको बता दें कि गर्वनर और स्थानीय पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली। 

हमलावर और उसके मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है

अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया गया है और इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था। 

गौरतलब है कि इझेवस्क में 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मॉस्को के करीब 960 किलोमीटर पूर्व में, मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है। 

रूस में ताजा हालात

आपको बता दें कि इससे पहले व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में अपनी रिजर्व सेना को भेजने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद रूस में मार्शल लॉ लगने का डर बन गया था। ऐसे में रूसी पुरूष देश छोड़कर जाने लगे थे जिससे हवाई जहाज के टिकट में भारी इजाफा देखने को मिला था। 

इस घटना के बाद रूसी एयरलाइन को यह आदेश दिया गया था कि 18 से 65 साल के पुरूषों को टिकट न दिया जाए। आपको बता दें कि जंग लड़ने के लिए 18 से 65 साल योग्य उम्र मानी गई है। 

टॅग्स :रूसयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादSchool Educationक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीव्लादिमीर पुतिनVladimir Putin
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा