लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस ने किया परमाणु मिसाइल हमले का अभ्यास, बयान जारी कर दी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: May 5, 2022 09:54 IST

रूस ने कहा है कि उसने परमाणु सक्षम मिसाइल हमलों का अभ्यास किया है। रूस की ओर से बुधवार को ये जानकारी दी गई। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के 70वें दिन रूस ने इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने बुधवार को बताया कि उसने परमाणु मिसाइल हमले का एक अभ्यास किया है।रूस के मुताबिक परमाणु-सक्षम इस्कंदर मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के 'इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च' का अभ्यास किया गया।इस अभ्यास में 100 से ज्यादा रूसी सैन्य बलों ने हिस्सा लिया।

मॉस्को: रूस ने बुधवार को कहा कि उसके सैन्य बलों ने कैलिनिनग्राद के पश्चिमी एन्क्लेव में नकली परमाणु सक्षम मिसाइल हमलों का अभ्यास किया है। रूस की ओर से ये बयान उस समय आया जब वह यूक्रेन में सैन्य अभियान चला रहा है।

रूस की ओर से यह घोषणा यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के 70वें दिन की गई है। यूक्रेन पर रूस के हमले की कार्रवाई में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। साथ ही यूरोप द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे खराब शरणार्थी संकट से जूझ रहा है। इस युद्ध की वजह से करीब 1.3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बुधवार को यूरोपीय संघ के सदस्यों पोलैंड और लिथुआनिया के बीच स्थित बाल्टिक सागर पर स्थित एन्क्लेव में रूस ने परमाणु-सक्षम इस्कंदर मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के 'इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च' का अभ्यास किया।

बयान में कहा गया है कि रूसी बलों ने मिसाइल सिस्टम, एयरफील्ड, संरक्षित बुनियादी ढांचे, सैन्य उपकरण और दुश्मन के कमांड पोस्ट के लॉन्चरों की नकल करते हुए लक्ष्य पर एकल और कई हमले किए। इस मॉक ड्रिल में 100 से ज्यादा सैनिक शामिल हुए। बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में 24 फरवरी को सेना भेजने के बाद रूस ने अपने न्यूक्लियर फोर्स को भी अलर्ट पर रखा है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 'इलेक्ट्रॉनिक' लॉन्च' के बाद सैन्यकर्मियों ने 'संभावित जवाबी हमले' से बचने के लिए अपनी स्थिति बदलने को लेकर भी युद्धाभ्यास किया।

दूसरी ओर रूसी सेना ने यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में विदेशी हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला को लक्षित करते हुए हमले किए वहीं पूर्वी हिस्से में भी अपने आक्रमणों को तेज कर दिया है।

रूसी सेना ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन में पांच रेलवे स्टेशनों पर बिजली सुविधाओं को नष्ट करने के लिए समुद्र और हवा से प्रक्षेपित मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जबकि तोपखाने और विमानों ने भी सैन्य अड्डों व ईंधन तथा गोला-बारूद डिपो पर हमला किया।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादRussian Defense Ministryयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा