लाइव न्यूज़ :

रूस को यूक्रेन के साथ युद्ध करना पड़ा भारी, मैकडॉनल्ड्स, कोक, स्टारबक्स और पेप्सी ने रोक दी बिक्री

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 9, 2022 14:55 IST

मैकडॉनल्ड्स ने दशकों पहले सोवियत संघ और सोवियत विखंडन के बाद रूस में अपने व्यापार को खोलकर पश्चिमी देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों में काफी सराहनीय सुधार की पहल की थी। बताया जा रहा है कि  मैकडॉनल्ड्स, कोक, स्टारबक्स और पेप्सी का बहुत बड़ा व्यापार रूस के आर्थिक गतिविधियों को बल देने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन हमले के विरोध में मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपनी 847 रेस्तरां को बंद कर दिया हैपेप्सिको इंक ने भी कहा है कि वो रूस में सभी विज्ञापनों पर अस्थाई रोक लगा रहा है पेप्सिको इंक की प्रतिद्वंद्वी कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने व्यवसाय को बंद कर दिया है

न्यूयॉर्क: रूस-यूक्रेन युद्ध में अब रूसी जनता को खासी परेशानी का सामना पड़ेगा क्योंकि मैकडॉनल्ड्स, पेप्सिको, कोका-कोला और स्टारबक्स ने मंगलवार को रूस में अपनी बिक्री बंद करने की घोषणा कर दी।

अमेरिका और यूरोपिय देशों की अगुवाई में दुनिया की अधिकांश कंपनियों ने यूक्रेन युद्ध के खिलाफ रूस से अपने व्यापारिक रिश्तों पर लगाम रही हैं।

पेप्सी और मैकडॉनल्ड्स ने दशकों पहले सोवियत संघ और सोवियत विखंडन के बाद रूस में अपने व्यापार को खोलकर पश्चिमी देशों के साथ  अंतरराष्ट्रीय संबंधों में काफी सराहनीय सुधार की पहल की थी।

बताया जा रहा है कि  मैकडॉनल्ड्स, कोक, स्टारबक्स और पेप्सी का बहुत बड़ा व्यापार रूस के आर्थिक गतिविधियों को बल देने वाला था।

मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपनी 847 रेस्तरां को बंद करते हुए कहा है कि वो वह रूस में काम करने वाले अपने 62,000 कर्मचारियों को वेतन देना जारी रखेगा। मैकडॉनल्ड्स ने रूस में साल 1990 में मध्य मॉस्को के पुश्किन स्क्वायर में अपना पहला आउटलेट खोला था।

रूस में मैकडॉनल्ड्स सहित सभी चारों कंपनियों की सेवाओं को बंद होने पर येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर जेफरी सोननफेल्ड ने कहा, "मुझे खुशी है कि चारों कंपनियों ने सही निर्णय लिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के माहौल में यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक कदम है अपना विरोध दर्ज करवाने का।"

स्टारबक्स ने घोषणा की है कि वो अस्थायी रूप से रूस में फैले अपने सैकड़ों स्टोर बंद कर रहा है। वहीं पेप्सिको इंक ने भी कहा है कि वो रूस में सभी विज्ञापनों पर रोक लगा रहा है लेकिन कंपी दूध और शिशु आहार जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री जारी रखेगी लेकिन अपने अन्य पेय ब्रांडों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा रही है।

रूस के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा करते हुए पेप्सिको इंक की प्रतिद्वंद्वी कोका-कोला कंपनी ने कहा कि वह यूक्रेन हमले के विरोध में रूस से अपना कारोबार को अस्थाई तौर पर निलंबित कर रही है।

मालूम हो कि साल 1980 के ओलंपिक खेलों का अमेरिका ने अफगानिस्तान पर सोवियत आक्रमण के विरोध में बहिष्कार किया था उसके बावजूद कोका-कोला ओलंपिक खेलों का आधिकारिक पेय बना रहा था, जो मास्को में आयोजित किये गये थे।

मैकडॉनल्ड्स, कोक, स्टारबक्स और पेप्सी के साथ अमेरिकी कंपनी अमेजन ने भी मंगलवार को युद्ध के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए रूस और यूक्रेन में अपने नए ग्राहकों को क्लाउड सेवाओं को बंद कर दिया।

इसके अलावा यूनिवर्सल म्यूजिक ने रूस में अपने व्यवसाय को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। ऑनलाइन डेटिंग सेवा बम्बल इंक भी ऐप्स से रूस और बेलारूस में सेवाएं नहीं देगी। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल