लाइव न्यूज़ :

रूस चुनाव: प्रारंभिक नतीजों में क्रेमिलन समर्थक पार्टी ‘यूनाइटेड रशिया’ को बढ़त

By भाषा | Updated: September 20, 2021 09:18 IST

Open in App

मॉस्को, 20 सितंबर (एपी) रूस में संसदीय चुनाव के रविवार को सामने आए प्रारंभिक नतीजों में क्रेमलिन समर्थक पार्टी ‘यूनाइटेड रशिया’ को बढ़त मिलती दिख रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, विभिन्न दलों के 225 उम्मीदवारों के लिए देश के लगभग 30 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में गणना के परिणाम के अनुसार ‘यूनाइटेड रशिया’ को 45 प्रतिशत मत मिले हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पुरजोर समर्थन करने वाली ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी संसद में दो तिहाई बहुमत ला पायेगी या नहीं। इन आंकड़ों के दम पर ही वह संविधान में बदलाव कर पाएगी।

इस आम चुनाव को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले सत्ता पर पकड़ को मजबूत बनाने के पुतिन के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान संसद (स्टेट डूमा) पर नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

रूसी अधिकारियों द्वारा क्रेमलिन के सबसे प्रमुख विरोधी एलेक्‍सी नवलनी से जुड़े संगठन को चरमपंथी घोषित करने के बाद रविवार को चुनाव में महत्वपूर्ण विपक्षी उपस्थिति का अभाव रहा। साथ ही, आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप भी लगाया जा रहा है, जिसमें फर्जी मतदान, अपर्याप्त सुरक्षा और चुनाव पर्यवेक्षकों पर दबाव आदि शामिल हैं।

चुनाव से पहले, पुतिन ने आशा व्यक्त की कि ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी संसद में अपना प्रभुत्व बनाए रखेगी, जहां उसके पास अभी 450 में से 334 सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

विश्व अधिक खबरें

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

विश्वविदेशी धरती पर पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले बने विश्व के पहले नेता

विश्वसोशल मीडिया बैन कर देने भर से कैसे बचेगा बचपन ?

विश्वऔकात से ज्यादा उछल रहा बांग्लादेश

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO