लाइव न्यूज़ :

रूस ने यूक्रेन के साथ अनाज निर्यात सौदे को किया रद्द, अमेरिका समेत विश्व में बढ़ी भुखमरी की चिंता

By भाषा | Updated: October 30, 2022 19:36 IST

रूस ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन के अनाज निर्यात करने के समझौते को तत्काल प्रभाव से रोक देगा। अमेरिका समेत विश्व के कई देशों का मानना है कि रूस द्वारा समझौता निलंबित करने से वैश्विक भुखमरी बढ़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने यूक्रेन के अनाज निर्यात करने संबंधी समझौते को तत्काल प्रभाव से रोकने का ऐलान किया हैयूएस समेत कई देशों का मानना है कि रूस द्वारा समझौता निलंबित करने से वैश्विक भुखमरी बढ़ेगीइस समझौते के कारण 397 जहाजों के जरिये यूक्रेन से 90 लाख टन से अधिक अनाज का निर्यात हुआ था

कीव: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से यूक्रेन के अनाज का निर्यात करने के समझौते को रूस द्वारा निलंबित करने से वैश्विक भुखमरी बढ़ेगी। डेलवेयर के विल्मिंगटन में बाइडन ने कहा, ‘‘यह वाकई अपमानजनक है। वे क्या कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है।’’

रूस ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन के अनाज का निर्यात करने के समझौते के क्रियान्वयन को तत्काल रोक देगा। उसने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने शनिवार को रूस के काला सागर बेड़े के जहाजों पर ड्रोन से हमला किया था।

जानकारी के मुताबिक इस समझौते की वजह से 397 जहाजों के जरिये यूक्रेन से 90 लाख टन से अधिक अनाज का निर्यात हुआ था और वैश्विक स्तर पर खाद्य कीमतों में कमी आई थी। इसका नवीनीकरण नवंबर में होना था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इस फैसले का अनुमान पहले ही लगाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि रूस सितंबर से ही जानबूझकर खाद्य संकट बढ़ा रहा है।

जेलेंस्की ने कहा कि इस समय अनाज से भरे करीब 176 जहाजों को यूक्रेन के बंदरगाहों से निकलने से रोका गया। उन्होंने शनिवार की रात देश के नाम अपने संबोधन में कहा, "यह 70 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए भोजन है। ऐसा क्यों है कि क्रेमलिन में कहीं बैठे हुए मुट्ठीभर लोग फैसला कर सकते हैं कि मिस्र या बांग्लादेश में लोगों को भोजन मिलेगा या नहीं।"

रूस के इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। यूरोपीय संघ विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने रविवार को एक ट्वीट में रूस से उसके फैसले को बदलने को कहा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि वैश्विक संस्था रूस के अधिकारियों के साथ संपर्क में है और यह जरूरी है कि सभी पक्ष अनाज संबंधी गतिविधियों को बाधित करने वाली कार्रवाई से बचें।

मास्को ने इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन के विद्युत संयंत्रों, जलाशयों और अन्य महत्वपूर्ण केंद्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिये थे जिसे यूक्रेन की 40 प्रतिशत बिजली प्रणाली तबाह हो गयी।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसरूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."