स्पेन में कोरोना के कहर से नहीं बच सका शाही परिवार, राजकुमारी मारिया टेरेसा का COVID-19 से निधन

By अनुराग आनंद | Published: March 29, 2020 04:09 PM2020-03-29T16:09:58+5:302020-03-29T16:09:58+5:30

86 साल की राजकुमारी मारिया स्‍पेन के राजा फेलिप छठे की चचेरी बहन थीं। उनके भाई राजकुमार सिक्‍टो एनरिक डे बोरबोन ने फेसबुक पर राजकुमारी के निधन की सूचना दी।

Royal family could not escape the havoc of Corona in Spain, Princess Maria Teresa died from COVID-19 | स्पेन में कोरोना के कहर से नहीं बच सका शाही परिवार, राजकुमारी मारिया टेरेसा का COVID-19 से निधन

राजकुमारी मारिया टेरेसा

Highlightsकोरोना वायरस के संक्रमित होने से उनकी बहन राजकुमारी मारिया का निधन हो गया है। मैड्रिड में शुक्रवार को राजकुमारी का अंतिम संस्कार किया गया।

नई दिल्ली: दुनिया भर में लगातार कोरोना वायरस अपनी पांव फैलाता जा रहा है। कोरोना महामारी का सर्वाधिक शिकार चीन, इटली व अमेरिका के बाद कोई देश हुआ है तो वह स्पेन है। स्पेन में कोरोना वायरस से मची तबाही के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। स्‍पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा का कोरोना वायरस से निधन हो गया है।

इस तरह से मारिया टेरेसा दुनिया में शाही परिवार की पहली सदस्‍य बन गई हैं, जिनकी कोरोना वायरस से उपजे कोविड-19 महामारी से मौत हो गई है। 

86 साल की राजकुमारी मारिया स्‍पेन के राजा फेलिप छठे की चचेरी बहन थीं। उनके भाई राजकुमार सिक्‍टो एनरिक डे बोरबोन ने फेसबुक पर राजकुमारी के निधन की सूचना दी कि कोरोना वायरस के संक्रमित होने से उनकी बहन राजकुमारी मारिया का निधन हो गया है। 

बता दें कि प्रिंस सिक्सटो ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज दोपहर को हमारी बहन मारिया टेरेसा डे बॉर्बन-परमा एंड बॉर्बन बुसेट जो कोरोना वायरस से संक्रमित थीं उनका पेरिस में 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।' राजकुमारी टेरेसा की मौत ऐसे समय पर हुई है जब कुछ हफ्तों पहले स्पेन के छठे किंग फेलिप की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

पीपुल्स मैग्जीन के अनुसार राजकुमारी मारिया का जन्म 28 जुलाई, 1933 को हुआ था। उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई की और मैड्रिड के कॉम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी में 'सोरबोन के साथ-साथ समाजशास्त्र की प्रोफेसर बनीं। वह अपने मुखर विचारों और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। जिसकी वजह से उनका उपनाम 'रेड प्रिंसेस' पड़ा।

मैड्रिड में शुक्रवार को राजकुमारी का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव होने वाले राजघराने के पहले सदस्य बन गए हैं। उनकी इस हफ्ते जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। क्लेरेंस हाउस ने बुधवार सुबह जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, 'वेल्स के राजकुमार (प्रिंस चार्ल्स) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'
 

Web Title: Royal family could not escape the havoc of Corona in Spain, Princess Maria Teresa died from COVID-19

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे