लाइव न्यूज़ :

रूहानी को उम्मीद बाइडन ईरान के प्रति अमेरिका की चार साल पुरानी नीति पर लौटेंगे

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:42 IST

Open in App

तेहरान, 25 नवंबर (एपी) ईरान के राष्ट्रपति ने बुधवार को एक बार फिर उम्मीद जताई कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका की उसी ईरान नीति पर लौटेंगे जहां वह चार साल पहले उपराष्ट्रपति के तौर पर चीजें छोड़कर गए थे।

सरकारी टीवी ने खबर दी है कि हसन रूहानी ने कहा कि अगर ईरान और अमेरिका 20 जनवरी 2017 से पहली वाली स्थिति पर लौट सकें तो यह कई मुद्दों और समस्याओं का बड़ा समाधान होगा। 20 जनवरी 2017 को अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यभार संभाला था।

ट्रंप शासन के तहत अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बेहद बढ़ गया था और इस साल के शुरू में दोनों देश युद्ध के मुहाने पर आ गए थे।

ट्रंप ने एक तरफा तरीके से 2018 में अमेरिका को परमाणु समझौते से अलग कर लिया था। इस समझौते के तहत ईरान के यूरेनियम संवर्धन को सीमित करने के बदलने में उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटाए गए थे। इसके बाद से ट्रंप ईरान पर प्रतिबंध लगाते रहे जिससे देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई।

रूहानी ने बाइडन से अपील की वह ट्रंप के अधिकतम दबाव अभियान की निंदा करें और बीते चार साल में जिन गलत नीतियों का अनुसरण किया गया है उसके लिए क्षतिपूर्ति दें।

वह शायद ट्रंप की पाबंदियों की वजह से ईरान को हुए भारी आर्थिक नुकसान का हवाला दे रहे थे।

ईरान और विश्व शक्तियों के बीच परमाणु समझौता हुआ था। जब अमेरिका इस समझौते अलग हुआ और ईरान पर प्रतिबंध लगाए तो ईरान ने यूरोप पर दबाव बनाने के लिए धीरे-धीरे यूरेनियम संवर्धन की सीमा को पार कर लिया जो परमाणु समझौते में लगाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना