लाइव न्यूज़ :

रोटरी इंटरनेशनल ने नारायण सेवा संस्थान को 1.34 करोड़ रुपये की निधि दी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 12:34 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 मार्च ‘रोटरी इंटरनेशनल’ संगठन ने नारायण सेवा संस्थान (एनएसएस) को दिव्यांग लोगों के लिए कृत्रिम अंगों (प्रोस्थेटिक्स) और ऑर्थोटिक्स का निर्माण एवं आपूर्ति करने वाली इकाई स्थापित करने के लिए 1.34 करोड़ रुपये की निधि दी है।

ऑर्थोटिक्स ऐसे उपकरण होते हैं जो उन मांसपेशियों, जोड़ों या शरीर के उन अंगों को सहारा देते हैं जो कमजोर होते हैं।

एनएसएस भारत में दिव्यांग लोगों के लिए काम करने वाला एक संगठन है। एनएसएस भारत के दूरवर्ती इलाकों में शिविर लगाकर कृत्रिम अंगों और ऑर्थोटिक्स का निशुल्क वितरण करेगा।

बुधवार को मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एनएसएस ने 2019 में दिव्यांग लोगों के लिए निधि जुटाने के वास्ते बच्चों के जरिए जॉर्जिया, अटलांटा, अमेरिका में ‘सेवा प्रोजेक्ट’ के तहत एक अभियान शुरू किया था।

इस अभियान के जरिए बच्चों ने सामुदायिक सेवा के जरिए निधि इकट्ठा की जहां उन्होंने सोडा, चाय, समोसा, पॉपकॉर्न बेचे और ‘सेवा प्रोजेक्ट’ के बारे में भी बताया।

उत्तर अमेरिका के गुजराती सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘‘हमें सेवा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अपने सहयोगियों पर गर्व है और हम रोटरी क्लब ऑफ एमरी ड्रुड ऑफ हिल्स के आभारी हैं जिसने इस परियोजना को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया।’’

एनएसएस के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने इस अभियान का समर्थन करने के लिए रोटरी इंटरनेशनल का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा