लाइव न्यूज़ :

ऋषि सुनक ने आतंकवाद निरोधक संचालन केंद्र बनाने के लिए बजट आवंटित किया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:42 IST

Open in App

लंदन, 26 नवंबर ब्रिटेन के चांसलर ऋषि सुनक ने लंदन में आतंकवाद निरोधक संचालन केंद्र (सीटीओसी) बनाने के लिए लाखों पाउंड आवंटित करने की घोषणा की है।

बुधवार को संसद में पेश अगले साल की बजटीय योजनाओं के लिए खर्च की समीक्षा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वे 2021-22 में 6,000 नए अधिकारियों के साथ 2023 तक 20,000 और पुलिस अधिकारियों की भर्ती में मदद करने के लिए अतिरिक्त 40 करोड़ पाउंड, आर्थिक अपराध से निपटने के लिए 6.3 करोड़ पाउंड; और सीओटीसी सहित आपराधिक न्याय प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए 33.7 करोड़ पाउंड अतिरिक्त धन आवंटित करेंगे।

सुनक ने कहा कि हमारी पुलिस और खुफिया एजेंसियां हम सभी को आतंकवाद से बचाने के लिए लगातार काम करती हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी को एक साथ लाने के उद्देश्य से एक विश्व अग्रणी संचालन केंद्र उन्हें सरकार के सथ मिलकर काम करने की अनुमति देगा।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा,“हम अपनी पुलिस, खुफिया एजेंसियों और आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रति ऋणी हैं जो हमें आतंकवाद से सुरक्षित रखने के लिए हर दिन अथक परिश्रम करते हैं। यह विश्व-अग्रणी केंद्र सभी को मिलकर काम करने के लिए एकीकृत करेगा ताकि हम राष्ट्र के सामने आने वाले खतरों का जवाब दे सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो