लाइव न्यूज़ :

आधुनिक अफ्रीका का उदय ‘बहुप्रतीक्षित उम्मीद’ : जयशंकर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 00:30 IST

Open in App

नैरोबी, 14 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि आधुनिक अफ्रीका का उदय "बहुप्रतीक्षित उम्मीद’’ है। इसके साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा लिए गए निर्णय वास्तव में तभी वैश्विक होंगे जब इस महादेश की आवाज पर्याप्त रूप से सुनी जाएगी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे प्रमुख निकायों में सुधार किए जाएंगे।

जयशंकर ने कहा कि एकजुटता और रणनीति दोनों स्तर पर भारत अफ्रीका के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, "हमने, अपनी क्षमताओं के अनुरूप, खुले दिमाग के साथ बड़े दिल से साझेदारी की है। आपकी प्राथमिकताओं से हमारी पहल का मार्गदर्शन होता हैं।"

जयशंकर ने यहां प्रतिष्ठित नैरोबी विश्वविद्यालय में पुनर्निर्मित महात्मा गांधी स्मारक ग्रंथालय के उद्घाटन के मौके पर यह टिप्पणी की। वह प्रमुख पूर्वी अफ्रीकी देश के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के मकसद से शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक अफ्रीका का उदय केवल एक महान भावना नहीं है, यह बहुप्रतीक्षित उम्मीद है। एक अरब से अधिक लोगों का यह महादेश जब अपना सही स्थान प्राप्त करेगा, तब अपने ग्रह की पूर्ण विविधता को उचित अभिव्यक्ति मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसके बाद हम उचित रूप से घोषित कर सकते हैं कि वास्तव में विश्व बहुध्रुवीय है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा किए गए निर्णय वास्तव में तभी वैश्विक होंगे जब अफ्रीका की आवाज पर्याप्त रूप से सुनी जा सकेगी। यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे प्रमुख निकायों में सुधार द्वारा सबसे अधिक होनी चाहिए। भारत और केन्या दो साल के लिए सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं।"

विदेश मंत्री जयशंकर ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह भारत और केन्या के बीच संबंधों के व्यापक महत्व को प्रतिबिंबित करने का भी समय है। उन्होंने कहा, "इस विश्वविद्यालय के साथ भारत का जुड़ाव दशकों पुराना है और महात्मा गांधी की स्मृति हमारी मजबूत एकजुटता को रेखांकित करने के लिए थी। यह हमें भारतीय विरासत वाले केन्याई लोगों की भी याद दिलाता है जिन्होंने इस विश्वविद्यालय के विकास और सफलता में योगदान दिया है।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि दशकों गुजर गए लेकिन यह भावनाएं कमजोर नहीं हुई हैं बल्कि भागीदारी और मजबूती होती गयी और यह परियोजना इसका एक छोटा सा उदाहरण है। उन्होंने दोनों देशों द्वारा शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘1956 में इस विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। छह दशक बाद, इस ग्रंथालय का आधुनिकीकरण हमें एक साथ लाने की याद दिलाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला