लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी देशों के साथ संबंध ‘सबसे निचले स्तर पर’: रूसी विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 1, 2021 23:22 IST

Open in App

मास्को, एक अप्रैल (एपी) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ उनके देश के संबंध "सबसे निचले स्तर" पर पहुंच गए हैं और रूसी राजदूत को वापस वाशिंगटन भेजने के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से एक साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन "हत्यारा" हैं और उन्होंने जवाब दिया, "मैं मानता हूं।" उसके बाद रूसी राजदूत को वापस बुला लिया गया था।

बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने बाइडन की टिप्पणी को "घटिया" बताया और कहा कि उन्होंने मास्को को वाशिंगटन के साथ अपने संबंधों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है।

लावरोव ने तनाव कम करने में मदद के लिए बाइडन के साथ संवाद के पुतिन के प्रस्ताव को अमेरिका द्वारा खारिज किए जाने पर खेद व्यक्त किया।

लावरोव ने कहा कि यह तय करना पुतिन के हाथ में है कि राजदूत अनातोली एंटोनोव वाशिंगटन कब लौटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?