कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने 17 लोगों का अपहरण करने के बाद की हत्या

By भाषा | Published: March 28, 2023 07:03 AM2023-03-28T07:03:29+5:302023-03-28T07:16:40+5:30

अधिकारियों ने बताया, इस जघन्य घटना को इतुरी प्रांत के जुगु क्षेत्र में सप्ताहांत में कोडेको मिलिशियां समूह ने अंजाम दिया है।

Rebels kill 17 after abducting them in eastern Congo | कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने 17 लोगों का अपहरण करने के बाद की हत्या

कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने 17 लोगों का अपहरण करने के बाद की हत्या

Highlightsकांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने कम से कम 17 लोगों की हत्या कर दी। ये लोग कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान विद्रोहियों ने उनका अपहरण कर लिया।

किन्शासाः कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने कम से कम 17 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सैन्य अधिकारी कर्नल रूफिन मापेला मविनियामा ने बताया कि ये लोग कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान विद्रोहियों ने उनका अपहरण कर लिया और हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस जघन्य घटना को इतुरी प्रांत के जुगु क्षेत्र में सप्ताहांत में कोडेको मिलिशियां समूह ने अंजाम दिया है।

मवीनियामा ने कहा, चूंकि यह क्षेत्र विद्रोही मिलिशिया द्वारा नियंत्रित है, इसलिए जांच करना मुश्किल है कि क्या हुआ था। कोडेको-विभिन्न जातीय लेंडू मिलिशिया समूहों का एक ढीला संघ और जैरे, मुख्य रूप से जातीय हेमा आत्मरक्षा समूह के बीच 2017 से लड़ाई जारी है। लेकिन हाल ही में स्थिति खराब हो गई है।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि पिछले महीने कोडेको द्वारा कम से कम 32 नागरिक मारे गए थे। दिसंबर में, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि विद्रोही समूह अपने नियंत्रण के क्षेत्रों का विस्तार कर रहा है, नागरिकों और कांगो की सेना पर हमला कर रहा है और अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में समुदायों पर कर लगा रहा है।

Web Title: Rebels kill 17 after abducting them in eastern Congo

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे