लाइव न्यूज़ :

QUAD: पहली बार एक मंच पर दिखेंगे जो बाइडन व पीएम मोदी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हो सकती है वार्ता

By अनुराग आनंद | Updated: March 12, 2021 09:03 IST

डिजिटल तरीके से आयोजित इस शिखर सम्मेलन में ‘क्वाड’ के देश वैश्विक टीका आपूर्ति को तेज करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में किफायती और सुरक्षित टीके की आपूर्ति के लिए ठोस तालमेल पर विचार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने कहा कि ‘क्वाड’ में टीके को लेकर पहल से टीका के निर्माता और आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की साख मजबूत होगी।अमेरिका के राष्ट्रपति का प्रभार संभालने के दो महीने के भीतर ही जो बाइडन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं।

नयी दिल्ली: आज क्वाड (QUAD) देशों की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान पीएम योशिहिडे भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में ‘क्वाड’ ढांचे के तहत शुक्रवार को पहले शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे और महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए कोविड-19 के टीके की आपूर्ति को लेकर पहल पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

सूत्रों ने इस बारे में बताया कि उन्होंने कहा कि डिजिटल तरीके से आयोजित इस शिखर सम्मेलन में ‘क्वाड’ के देश वैश्विक टीका आपूर्ति को तेज करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में किफायती और सुरक्षित टीके की आपूर्ति के लिए ठोस तालमेल पर विचार करेंगे।

‘क्वाड’ में टीके को लेकर पहल से निर्माता व आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की साख मजबूत होगी-

सूत्रों ने कहा कि ‘क्वाड’ में टीके को लेकर पहल से टीका के निर्माता और आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की साख मजबूत होगी और दुनिया में औषधि के क्षेत्र में देश का कद बढ़ेगा। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा पहली बार एक साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मंच साझा करेंगे।

चारों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग को लेकर विचार साझा करेंगे-

अमेरिका के राष्ट्रपति का प्रभार संभालने के दो महीने के भीतर ही जो बाइडन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में अमेरिका द्वारा विकसित, भारत में निर्मित, जापान द्वारा वित्तपोषित और ऑस्ट्रेलिया की मदद से कोविड-19 से बचाव के लिए तैयार टीके को लेकर पहल पर प्रमुखता से चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि चारों देश के नेता साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग को लेकर विचार साझा करेंगे। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडननरेंद्र मोदीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!