लाइव न्यूज़ :

सुलेमानी की मौत पर ईरान ने कहा, अगर आप बदला चाहते हैं, तो आपको वैसा ही बदला मिलेगा, जैसा चाहते हैं

By भाषा | Updated: January 4, 2020 18:22 IST

सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख थे और शुक्रवार को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। सरकारी टेलीविजन ने रियर एडमिरल अली फदावी के हवाले से बताया, “हमले के बाद शुक्रवार सुबह... अमेरिकियों ने राजनयिक प्रयास बहाल किए।”

Open in App
ठळक मुद्देफदावी ने यह नहीं बताया कि ईरान को अपने कट्टर दुश्मन से संदेश कैसे मिला।तेहरान और वाशिंगटन के बीच चार दशकों से कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर ने कहा है कि अमेरिकी फौजों ने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार कर वाशिंगटन ने तेहरान को “यथोचित” जवाब देने की चुनौती दी है।

सुलेमानी ईरान के अल-कुद्स बल के प्रमुख थे और शुक्रवार को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। सरकारी टेलीविजन ने रियर एडमिरल अली फदावी के हवाले से बताया, “हमले के बाद शुक्रवार सुबह... अमेरिकियों ने राजनयिक प्रयास बहाल किए।”

उन्होंने कहा, “अगर आप बदला चाहते हैं, तो आपको वैसा ही बदला मिलेगा, जैसा आप चाहते हैं।” फदावी ने यह नहीं बताया कि ईरान को अपने कट्टर दुश्मन से संदेश कैसे मिला, क्योंकि तेहरान और वाशिंगटन के बीच चार दशकों से कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने एक अलग टीवी इंटरव्यू में शुक्रवार को कहा कि “स्विटजरलैंड के राजदूत ने सुबह अमेरिकियों का एक मूर्खतापूर्ण संदेश दिया।” स्विटजरलैंड का दूतावास तेहरान में 1980 से अमेरिका के हितों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने कहा, “अमेरिकियों को मुंहतोड़ बदले का इंतजार करना चाहिए। यह बदला ईरान तक सीमित नहीं रहेगा।” 

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपकासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा