लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने यूनाइटेड रशिया की चुनाव सूची में लैवरोव, शोइगू का नाम डाला

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:34 IST

Open in App

मास्को, 19 जून (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि उनके विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री सितंबर में होने वाले संसदीय चुनावों में प्रभावशाली यूनाइटेड रशिया पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में शामिल होंगे।

विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू का नाम इस सूची में शामिल कर पुतिन का लक्ष्य मतदाताओं के बीच पार्टी की गिरती लोकप्रियता को फिर से बढ़ाना है।

सेना और पश्चिम से मिलने वाली चुनौतियों को लेकर सख्त रुख की वजह से शोइगू और लैवरोव की खासी लोकप्रियता है। पार्टी की सूची में शामिल होने की वजह से निर्वाचित होने पर उन्हें संसदीय सीट लेने के लिये बाध्य नहीं किया जाएगा।

खास बात यह है कि पार्टी के एक सम्मेलन में घोषित इस सूची में पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव का नाम गायब है जो यूनाइटेड रशिया के अध्यक्ष भी हैं। मेदवेदेव ने जनवरी 2020 में प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष का पद संभाल लिया था।

यद्यपि देश की राजनीति में यूनाइटेड रशिया और पुतिन का दबदबा है लेकिन उसका समर्थन कम हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना