लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला

By भाषा | Updated: March 22, 2021 09:01 IST

Open in App

लंदन, 22 मार्च सरकार के एक विधेयक के विरोध में दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में रविवार को निकाली गई रैली में हिंसा भड़कने पर दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उक्त विधेयक प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित है।

‘किल द बिल’ नाम की रैली के दौरान एक पुलिस थाने पर हमला हुआ और कम से कम दो पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने इस घटना को ‘‘अस्वीकार्य’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ लोगों द्वारा उपद्रव तथा बदमाशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी रक्षा के लिए पुलिस अधिकारी खुद की जान को खतरे में डालते हैं।’’

स्थानीय ‘एवन और समरसेट’ पुलिस ने एक वक्तव्य जारी किया जिसमें कहा गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कुछ प्रदर्शनकारियों की वजह से हिंसक उपद्रव में बदल गया।

पुलिस अधिकारी विल व्हाइट ने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर हमला किया गया, एक का हाथ टूट गया और दूसरे की पसलियां टूट गईं।

पुलिस बल ने बताया कि पुलिस के कम से कम दो वाहनों को आग लगा दी गई।

ब्रिस्टल के मेयर मारविन रीस ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे शहर के लिए ‘‘एक शर्मनाक दिन’’ बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका