लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले लंदन में जुटे प्रदर्शनकारी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:54 IST

Open in App

लंदन, 29 अक्टूबर (एपी) स्कॉटिश शहर ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन शुरू होने से पहले जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल के विरूद्ध आवाज बुलंद करने के लिए प्रदर्शनकारी शुक्रवार को लंदन के ऐतिहासिक वित्तीय जिले में जुटना शुरू हुए।

लंदन में यह प्रदर्शन उस वैश्विक प्रदर्शन का हिस्सा है जो नेताओं के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए ग्लासगो में जुटने से पहले किया जा रहा है। इस सम्मेलन को सीओपी 26 भी कहा जाता है।

कई पर्यावरणविद् 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन को जलवायु परिवर्तन के विरूद्ध संघर्ष की दिशा को बदलने के लिए दुनिया का आखिरी मौका बता रहे हैं।

लंदन में कार्यकर्ता सुबह लॉयड्स के बीमा बाजार स्थल के बाहर क्लाइमेट जस्टिस मेमोरियल पर जुटे। उन्होंने वहां लाल फूल चढाये और वहां लिखा था ‘ उठिये, याद कीजिए और विरोध कीजिए।’’

प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि वैश्विक वित्तीय प्रणाली जीवाश्म ईंधन में निवेश करना बंद करे। उनके द्वारा लंदन में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाने की संभावना है।

इंटरनेशनल बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड उनके प्रदर्शन का मुख्य स्थल होने वाला है। बाद में वे बैंक ऑफ इंग्लैंड भी जायेंगे। ब्रिटिश बैंक लॉयड्स और बार्कले जाने की भी उनकी योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?