लाइव न्यूज़ :

जानें किस देश में सेक्स वर्कर को यौन उत्पीड़न के मामले में मिलेगी 6 अंकों की रकम, क्या है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 16, 2020 14:33 IST

न्यूजीलैंड में सरकार का मानना है कि सभी सेक्स वर्कर्स को काम पर यौन उत्पीड़न से आजादी का अधिकार होता है।

Open in App
ठळक मुद्दे2003 में न्यूजीलैंड में सेक्स वर्कर को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए कानून पास किया गया है।इस मामले में मानवाधिकार मामलों के निदेशक माइकल टिमिन्स ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मामला है।

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की एक सेक्स वर्कर को एक कारोबारी के खिलाफ यौन शोषण का केस दायर करने के बाद 6 अंकों की रकम मिलेगी। मानवाधिकार संगठन ने कहा कि समझौते में मुआवजे की यह रकम महिला की भावनात्मक क्षति और कमाई गंवाने की भरपाई करेगी। 

डेली मेल के मुताबिक, बतौर संगठन सभी सेक्स वर्कर्स को काम पर यौन उत्पीड़न से आजादी का अधिकार होता है। बता दें कि 2003 में न्यूजीलैंड में सेक्स वर्कर को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए कानून पास किया गया है।

इस मामले में मानवाधिकार मामलों के निदेशक माइकल टिमिन्स ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मामला है। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक चाहे वे जिस भी प्रकार का काम करते हों, उन्हें कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न से मुक्ति का अधिकार है।

देश के मानवाधिकार अधिनियम के तहत वेश्याओं को यौन उत्पीड़न से बचाया जाना चाहिए

बता दें कि इस मामले में भी सेक्स वर्कर ने ह्यूमन राइट्स रिव्यू ट्रिब्यूनल में यौन उत्पीड़न की कार्यवाही दायर की। इसी तरह के एक मामले में 2014 में फैसला सुनाते हुए एक सरकारी ट्रिब्यूनल ने कहा था कि वेश्याओं को देश के मानवाधिकार अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न से बचाया जाना चाहिए।

न्यूजीलैंड सेक्स वर्कर्स की राष्ट्रीय समन्वयक ने ये कहा-

इस मामले में न्यूजीलैंड सेक्स वर्कर्स की राष्ट्रीय समन्वयक डेम कैथरीन हीली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेक्स वर्कर्स के पक्ष में इस तरह के फैसला को सुनकर बेहद खुशी होती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों के लिए न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए इस तरह के फैसले के स्वागत किए जाने की जरूरत है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़ननारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारत'मासिक धर्म के दौरान अनिवार्य छुट्टी से महिलाओं की नौकरियों को नुकसान पहुँच सकता है': SC ने रूढ़िवादिता के जोखिम पर चिंता जताई

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

भारतकौन हैं डॉ. अक्षता प्रभु?, क्यों नेशनल वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम को लेकर चर्चा में?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल