लाइव न्यूज़ :

ईरान परमाणु वार्ता पर हुई ताजा बातचीत में प्रगति हुई : यूरोपीय राजनियक

By भाषा | Updated: June 3, 2021 10:08 IST

Open in App

विएना, तीन जून (एपी) यूरोपीय राजनयिकों ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हुई ताजा बातचीत में प्रगति हुई है और तेहरान की परमाणु महत्वकांक्षाओं पर अंकुश लगाने के लिए 2015 के समझौते के अनुपालन के लिए उसे तैयार करने और अमेरिका के इसमें वापस शामिल होने को लेकर उम्मीद व्यक्त की।

विएना में बुधवार की वार्ता की अध्यक्षता करने वाले यूरोपीय संघ के अधिकारी एनरिक मोरा ने कहा कि रूस, चीन, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल अपनी सरकारों को बातचीत के संबंध में जानकारी देने के लिए स्वदेश लौटेंगे और फिर अगले सप्ताह ऑस्ट्रिया की राजधानी में फिर मिलेंगे।

मोरा ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अगले दौर की बातचीत में हम एक समझौते पर पहुंच पाएंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ राजनीतक मतभेद और कुछ तकनीकी मुद्दें हैं..... लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि ये सभी पिछले सप्ताह से कम हैं, इसलिए हम सही राह पर हैं।’’

मोरा ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हर देश को अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों को समझौता करने के लिए हरी झंडी देनी होगी और मुझे लगता है कि यह अगले सप्ताह हो पाएगा।’’

नाम उजागर न करने की शर्त पर अन्य यूरोपीय राजनयिकों ने बताया कि विएना में ‘‘गंभीर और सफल’’ बातचीत हुई, लेकिन साथ ही आगाह भी किया कि प्रतिनिधियों के जटिल मुद्दों पर बातचीत करने पर इसके और मुश्किल होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका