लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के पीछे रहा लोकतंत्र समर्थक समूह भंग हुआ

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:30 IST

Open in App

हांगकांग, 15 अगस्त (एपी) हांगकांग में 2019 में बड़े प्रदर्शन आयोजित करने वाले लोकतंत्र समर्थक समूह को भंग कर दिया गया है।

‘हांगकांग सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट’ ने कहा है कि अब उसका अस्तित्व नहीं रहेगा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक समूह ने यह फैसला ऐसे वक्त किया है जब वह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के संभावित उल्लंघन के लिए पुलिस की जांच का सामना कर रहा है।

समूह 1997 में अर्द्ध स्वायत्त क्षेत्र हांगकांग को चीन के हवाले किए जाने के विरोध में वार्षिक प्रदर्शन भी कर रहा था। असहमति जताने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई के बीच इस सबसे बड़े समूह को भंग किया गया है।

पिछले साल चीन ने हांगकांग में राष्टूीय सुरक्षा कानून लागू किया जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। यह कानून अलगाव, तोड़फोड़, आतंकवाद और विदेशी मिलीभगत को प्रतिबंधित करता है और एक साल पहले कानून लागू किए जाने के बाद इसके तहत 100 से अधिक लोकतंत्र समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही लोकतंत्र समर्थक अखबार एप्पल डेली भी बंद हो चुका है।

इन कार्रवाइयों ने शहर में विपक्ष की आवाज को दबा दिया है और हांगकांग एवं चीन सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं। सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट के पूर्व नेताओं फिगो चान और जिमी शाम अपनी कार्रवाइयों के कारण कानून के उल्लंघन से संबंधित आरोपों को लेकर वर्तमान में जेल में हैं।

समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘आज सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट भले ही अस्तित्व में नहीं है लेकिन इसका मानना है कि विभिन्न समूह उनके विचारों को जारी रखेंगे, वे अपनी मूल मंशा को नहीं भूलेंगे और नागरिक संस्थाओं को समर्थन देते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया