लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सेंट लुइस में कैदियों ने जेल में मचाया उत्पात

By भाषा | Updated: April 5, 2021 12:18 IST

Open in App

सेंट लुइस (अमेरिका), पांच अप्रैल (एपी) अमेरिका के सेंट लुइस के ‘सिटी जस्टिस सेंटर’ में कैदियों ने रविवार को जेल की खिड़कियां तोड़ दीं, आगजनी की और उत्पात मचाया।

मीडिया की खबरों के अनुसार, ‘सिटी जस्टिस सेंटर’ में रविवार रात करीब नौ बजे दंगा शुरू हुआ। कैदी टूटी हुई खिड़कियों से बाहर सामान फेंकते और आग लगाते दिखे। दमकल विभाग के कर्मियों ने पाइपों के जरिए आग बुझाई।

खबरों के अनुसार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे। कैदियों को तोड़ी गईं खिड़कियों से रात करीब साढ़े 10 बजे पीछे हटाया गया। इसके बाद रात करीब 11 बजे कैदियों ने जेल की दूसरी ओर की खिड़कियां तोड़ दीं और वे वहां से समान फेंकने लगे। इसके करीब 30 मिनट बाद उन्हें वहां से हटाया गया।

इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं मिली है।

इस उत्पात के दौरान कुछ कैदी उनके खिलाफ अदालत में लंबित मामलों की सुनवाई की मांग करते सुनाई दिए। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अदालत में मामलों की सुनवाई काफी लंबित हुई है।

इससे पहले, यहां छह फरवरी को हुए उत्पात में शामिल करीब 100 कैदियों और एक अधिकारी को अस्पताल ले जाना पड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि कैदी जेल के अंदर के हालात को लेकर नाराज हैं और कोविड-19 को लेकर चंतित भी हैं।

जेल से जुड़े मामलों का निपटारा करने के लिए एक कार्यबल का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला